फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बस से कुचलकर साइकिल सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
सिकंदराराऊ में दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
बस ने दो साइकिल सवारों को रौंदा, दोनों की मौत
विज्ञापन

गांव नगला जलाल के पास हुई दुर्घटना, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के सामने शनिवार की शाम एक प्राइवेट बस ने गांव बरतर खास निवासी दो किसानों को टक्कर मार दी। दोनों साइकिल से गांव जा रहे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एक घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया।
गांव बरतर खास निवासी किसान भूरे (45 वर्ष) पुत्र उग्र सिंह, राजेश कुमार (42 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह शनिवार की शाम सिकंदराराऊ से साइकिल से गांव वापस लौट रहे थे। शाम साढ़े छह बजे के लगभग कासगंज की तरफ से आ रही बस ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस का पहिया दोनों के पेट से होकर गुजर गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक बीच सड़क पर पड़े थे। हादसे के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट करा दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें