न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा सासनी के गंदे नाले के निकट दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी मुज्जमिल व रियाज पुत्र यामीन अलीगढ़ के गांव पिलखना अपनी ससुराल गए थे। दोनों भाई देर रात ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे।
सासनी के गंदे नाले के पास उनकी बाइक से सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।