गांव बढ़ार के पास मोपेड और बाइक की टक्कर में घायल बाइक सवार विष्णु कुमार
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
हाथरस रोड स्थित गांव बढ़ार के पास बृहस्पतिवार को मोपेड और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक और मोपेड पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर को गांव गढ़ी कछवाया निवासी सतेंद्र पुत्र रामप्रकाश मोपेड से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं विष्णु पुत्र कैलाश निवासी अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे, इसी दौरान दोनों के वाहन आपस में टकरा गए।
जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए। इधर, बुधवार की रात हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में विजयपाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी करसौरा घायल हो गए।