फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मोपेड और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

विज्ञापन
गांव बढ़ार के पास मोपेड और बाइक की टक्कर में घायल बाइक सवार विष्णु कुमार - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित गांव बढ़ार के पास बृहस्पतिवार को मोपेड और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक और मोपेड पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर को गांव गढ़ी कछवाया निवासी सतेंद्र पुत्र रामप्रकाश मोपेड से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं विष्णु पुत्र कैलाश निवासी अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे, इसी दौरान दोनों के वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए। इधर, बुधवार की रात हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में विजयपाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी करसौरा घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें