फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो किलो गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली पुलिस द्वारा गांजे के साथ पकड़े गए दो युवक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलीगढ़ रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग से दो युवकों को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा को सूचना मिली कि दो युवक शहर में गांजे की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर कस्बा के चौकी प्रभारी सोवरन सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल शहादत अली ने अलीगढ़ जीटी रोड से सीएचसी जाने वाले मार्ग पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर शाहिद पुत्र शाकिर निवासी मकरबा सराय उम्दा बेगम, गुलाब अहमद उर्फ लल्लन निवासी मोहल्ला मटकोटा मिले। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक-एक किलो गांजा बरामद हुआ। यह दोनो शातिर चोर भी निकले हैं। इनके खिलाफ कोतवाली में चोरी के मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें