न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 क्वार्टर देसी शराब और चाकू बरामद किया है। 19 क्वार्टर देसी शराब भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर जिलेभर अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन के लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इस क्रम में रविवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने प्रमोद उर्फ नहना पुत्र राधेश्याम निवासी नगला बुधू को 20 क्वार्टर देसी शराब व चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
अभियान के तहत कोतवाली चंदपा पुलिस ने होशियार सिंह उर्फ भूरी सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी बघना को 19 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।