हाथरस : टीवीएस कंपनी की चार सदस्यीय टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए नकली ओटो पार्ट्स विक्रेता। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
टीवीएस कंपनी के नकली पार्ट्स की बिक्री करते हुए कस्बा के पुरदिलनगर तिराहे मार्ग पर स्थित एक मार्केट में दो दुकानदारों को छापा मारकर गिरफ्तार किया है।
टीवीएस कंपनी गुरुग्राम (हरियाणा) के मैनेजर कमल सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम के सदस्यों में सहायक मैनेजर ललित कुमार, पवन राघव सहित एक अन्य द्वारा कस्बा के बाजार में टीवीएस कंपनी के नकली पार्ट्स की बिक्री किए जाने की सूचना पर चौधरी आटो पार्ट्स की दुकान पर छापा मारकर दुकानदार प्रशांत पुत्र बालेंद्र सिंह निवासी मथुरापुर को टीवीएस कंपनी के नकली पार्ट्स की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया।
चौधरी आटो पार्ट्स की दुकान से छह नकली ब्रेक शू बरामद किए गए हैं। कमल सिंह ने आदेश आटो पार्ट्स की दुकान पर पहुंचकर गड़ोला मार्ग से 13 ब्रेक शू व छह फिल्टर सहित दुकानदार रतन पुत्र बच्चू सिंह निवासी शहबाजपुर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद