फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनावी रंजिश में दो पक्ष आए आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर गांव नगला वाद अठवरिया में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के आठ घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया है।
शुक्रवार की सुबह चुनाव को लेकर दो पक्षों के लोगों में बहस हो गई। देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौज होने लगी। इतने में ही दोनों तरफ के लोग वहां पर जमा हो गए और फिर लाठी-डंडे निकल आए और फिर उनके बीच मारपीट होने लगी। गांव के लोगों ने मामले को शांत कराने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी वह लोग शांत नहीं हुए और एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिसके बाद गांव में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के करीब आठ लोग मारपीट में घायल हो गए। इलाका पुलिस गांव पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पुलिस ने मामले की जानकारी ली और फिर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें