फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए युवक सहित दो निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में रविवार को दो कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। गणेश गंज में एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वहीं सहपऊ क्षेत्र में भी एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित युवक को मुरसान के एल वन में उपचार के लिए भेज दिया है।
पिछले दिनों गणेश गंज में व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला था। इस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले परिजनों को क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद इन सभी का सेंपल जांच के लिए भेजा था। रविवार को क्वारंटीन रह रहे युवक की कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने उक्त युवक को क्वारंटीन सेंटर से मुरसान के एलवन में भेज दिया है। सीएमओ ने उक्त युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं सहपऊ में भी एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस आधार पर सहपऊ क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें