संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं सामूहिक दुष्कर्म करने के दो और वांछित आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री सात जुलाई की सुबह 10 बजे कपड़ा प्रेस कराने के लिए गई थी। इसी दौरान सुग्रीव पुत्र संजू, यागवेंद्र पुत्र अजय पाल उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए थे।
किशोरी अपने साथ अपनी भाभी के गहने भी ले गई थी। मामले में गत 18 जुलाई को पुलिस ने आरोपी सुग्रीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को एसआई योगेंद्र धामा ने सूचना पर दबिश देकर अन्य आरोपी काले उर्फ निर्देश पुत्र किशन पाल निवासी गांव बिचपुरी थाना निधौली कला जनपद एटा व ललित उर्फ मोहित पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव नगला महारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।