संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कस्बा पुरदिलनगर में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल मामले में जुबैर का कनेक्शन जानने के लिए एसआईटी ने कोतवाली से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण से संबंधित सारे कागजात एसआईटी को सौंप दिए हैं। कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि अब मामले में आगे की कार्रवाई एसआईटी करेगी।
बता दें कि 10 जून को पूरे प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ था। नूपुर शर्मा के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया था। हाथरस कोतवाली में जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। अब एसआईटी इस बात की जांच कर रही है कि पुरदिलनगर बवाल में भी जुबैर का कोई कनेक्शन है या नहीं।