फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिल्ली में मिले दो लापता बच्चे, हाथरस का बता रहे पता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के दो लापता बच्चे दिल्ली में मिले हैं। यह दोनों बच्चे इस समय बाल कल्याण समिति दिल्ली के संरक्षण में हैं।
करीब 11 वर्षीय अयान अपने पिता का नाम पप्पू व मां का नाम नाजिया निवासी रति का नगला बता रहा है। वह दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिला है। इसी तरह एक अन्य बालक जो अपना नाम हर्ष, अपने पिता का नाम विनोद व मां का नाम रिंकी निवासी सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के पास बता रहा है। वह भी दिल्ली में मिला है।
विज्ञापन

दोनों बाल कल्याण समिति दिल्ली के संरक्षण में हैं। इस सिलसिले में यहां भी सूचना आई है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि यदि इस नाम पते का किसी का कोई बच्चा गुम हो तो वह समिति के स्थानीय कार्यालय पर संपर्क कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें