फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गृह क्लेश में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद इलाका पुलिस गांव पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब छह बजे कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना निवासी विपिन उर्फ विवेक (32 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह ठाकुर का अपनी पत्नी व मां से विवाद हो गया। इसी बीच गुस्साए विपिन ने खुद को गोली मार ली। परिजन आनन-फानन विपिन को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम हाउस मेें रखवाया गया। सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने अपने आप को गोली मारी है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें