फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो बदमाशों को गिरफ्तार कर कीमती सामान किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात को गांव सहजपुरा से सुसायत जाने वाले मार्ग पर गंदे नाले के निकट से मुखबिर की सूचना पर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि शनिवार की रात को एसआई धर्मेंद्र सिंह के साथ मय हमराह गश्त पर थे।
विज्ञापन

तभी मुखबिर से उन्हें इन दोनों के बारे में सूचना मिली थी। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फतेह खां पुत्र सलीम खां व विजय पुत्र चंद्रपाल निवासी सिंघर्र बताया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद धातु का एक हथफूल, दो जोड़ी पायजेब, एक अंगूठी, एक छल्ला और पेंडल सहित एक चेन बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें