फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार बरामद

विज्ञापन
हाथरस : वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को चोरी की कार सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि 23 जनवरी 2021 को अमित कुमार पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी सिकंदराराऊ रोड कस्बा व थाना हाथरस जंक्शन ने पुलिस को सूचना दी कि 20 जनवरी की रात को उसके घर के बाहर खड़ी उनकी होंडा सिटी कार संख्या यूपी 16 एन-3990 चोरी हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ व प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन को निर्देश दिए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। हाथरस जंक्शन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जलेसर रोड पर मिर्जापुर मोड़ तिराहे के पास एक कार को रोका। पुलिस ने शोएब पुत्र जाकिर हुसैन निवासी शीलत खां राही नगला बरी थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद और शाहरुख पुत्र नत्थू खान निवासी फेस द्वितीय पीराखार रामबाग थाना एत्माउद्दौला जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजाहिद पुत्र अयूब और इमरान पुलिस को चकमा देकर भाग गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई होंडा सिटी कार एवं घटना में प्रयोग की गई सेंट्रो कार व गाड़ियों का लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ राजीव यादव, एसआई रामजीलाल व अमर सिंह, एचसी अजय कुमार, रामवीर सिंह, देवेंद्र सिंह व बबलू शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें