फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो लाख रूपये, बाइक और सोने की अंगूठी-चैन के साथ दो भाई हुए लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

दो लाख रुपये, बाइक और एक सोने की अंगूठी और चेन के साथ दो सगे भाई रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। परिवार वालों ने इनको कई जगह तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गांव बरामई निवासी नीरज पुत्र बनवारीलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके सगे भाई संजय और राहुल आठ अक्तूबर को उसकी बाइक को सर्विस कराने के लिए कहकर ले गए थे। साथ में वह व्यापार के लिए घर में रखे दो लाख रुपये भी ले गए। संजय के गले में एक चेन और हाथ में सोने की अंगूठी थी, लेकिन दोनों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने भाइयों को हर संभावित जगहों और रिश्तेदारियों में तलाश किया है, लेकिन दोनों भाइयों की कोई जानकारी नहीं मिली है। इनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उसे अपने भाइयों के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है। नीरज ने बताया कि राहुल भट्टे पर लेबर का काम करता है, जबकि संजय पशुओं का व्यापारी है। नीरज ने इस संबंध में कोई कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें