न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार को फिर दुर्घटना हुई और दो लोग घायल हो गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इन दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। बृहस्पतिवार को भी रोडवेज बस रोडवेज बस स्टैंड के सामने बीयर की दुकान में घुस गई थी और दो लोग घायल हो गए थे।
शहर के चामड़ गेट निवासी प्रशांत उपाध्याय पुत्र राजीव उपाध्याय शुक्रवार की देर शाम को अपनी रिश्तेदार दीपिका शर्मा निवासी प्रगतिपुरम सादाबाद को रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ने गए थे। इस बीच वह रोडवेज बस स्टैंड पर बस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी बाइक गिर गई और मोहित व दीपिका बुरी तरह से जख्मी हो गए।
दोनों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। प्रशांत को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।