फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार से एक किशोर सहित दो की मौत

विज्ञापन
हाथरस : बुखार के चलते जिला अस्पताल मे भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार से जहां एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। काफी लोग जिले के बाहर भी उपचार करा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में जाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं और उन्हें दवाएं भी वितरित कर रही हैं। बुखार से जिले में अभी तक 24 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोनई में एक किशोर आबिद (14 वर्ष) पुत्र नईम व गजाधर (60 वर्ष) पुत्र लीलाधर की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका निकटवर्ती कस्बा महौ में इलाज चल रहा था। जिले में 18 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 145 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमण प्रभावित इलाकों में जाकर वहां मरीजों का उपचार भी कर रही हैं और उन्हें दवाएं भी दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें