एक दूसरे पर कमेंट के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर हुई मारपीट
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, दो को हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को अपने साथ कोतवाली लेकर आ गई। जहां पर दोनों पक्षों के आए कुछ लोगों ने उनके बीच सुलह करा दी।
आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में एक जगह पर कई छात्र बैठे हुए थे। यहां पर उसके बीच गाली-गलौज हो रही थी। इसी बीच एक छात्र आया और उनके बीच में बोलते हुए गाली-गलौज का विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र के साथ मारपीट कर दी। जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी भरा माहौल हो गया।
किसी ने इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। जिसके बाद कोबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट के आरोपी दो छात्रों को अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां पर दोनों की पक्षों के कुछ युवक पहुंच गए, जिन्हें आपसी बातचीत से इस मामले में सुलह कर ली।