फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर सीलन व घटिया निर्माण देख डीएम नाराज

विज्ञापन
सादाबाद के निर्माणाधीन अग्रिशमन केंद्र का निरीक्षण करते डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को मुरसान रोड स्थित निर्माणाधीन अग्निश्मन केंद्र भवन सादाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दीवारों में सीलन और फिनिशिंग के काम को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर हरी शंकर गुप्ता ने डीएम को बताया कि अग्निश्मन केन्द्र का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन आगरा की संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण की स्वीकृति नवंबर 2011 में प्राप्त हुई थी, जिसका निर्माण कार्य फरवरी 2012 से प्रारम्भ किया गया था। इस अग्निश्मन केंद्र में एक ड्रिल टावर, टाइप -01 में तीन आवास, टाइप- दो मे पांच आवास, टाइप-तीन में दो आवास, टाइप एक में स्पेशल आवास के तहत दो ब्लॉक में 16 आवासों का निर्माण, बाउंड्रीवाल, एक स्टैटिक टैंक, दो गैराज, एवं रोड का निर्माण किया जाना था। पूर्व में आवंटित धनराशि से कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि धनराशि उपलब्ध न होने के कारण बीच में लगभग चार साल कार्य बंद रहा है। उन्होने बताया कि बाद में शासन द्वारा और धनराशि आवंटित की गई है्र जिससे अवशेष कार्य को पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वॉच रूम का निरीक्षण किया जहां पर दीवारों पर सीलन तथा फर्श पर बिछाए गए पत्थरों का लेबल ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए फर्श के पत्थरों को लेबल मिलाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण में प्रयोग किए जा रहे मैटेरियल की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वॉचरूम की छत के ऊपर बनाये जा रहे ड्रिल टावर के निर्माण का निरीक्षण किया। फिनिशिंग का कार्य ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने टाइप एक के आवासों का मुआयना किया। आवासों की दीवारों पर भी सीलन होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य को समय से पूर्ण करने के साथ ही संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें