फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रसव के दो दिन बाद बिगड़ी महिला की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रसव के दो दिन बाद महिला की हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाने के लिए कह दिया गया, लेकिन यहां पर भी उसे भर्ती नहीं किया गया। इससे गुस्साए परिजन हंगामा करने लगे और फिर महिला को किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए।
शहर से सटे एक गांव की एक महिला को दो दिन पूर्व प्रसव हुआ था, लेकिन शुक्रवार की देर रात को उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उसे महिला अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी भेज दिया गया, लेकिन यहां पर भी महिला डॉक्टर होने की बात कहकर उसे टरका दिया। महिला के साथ आए एक व्यक्ति का पारा चढ़ गया और वह हंगामा करने लगा। उसे काफी खरी-खोटी सुनाईं और फिर महिला को गंभीर हालत में परिजन शहर के किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें