फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लंबे समय से गैरहाजिर दो सफाईकर्मियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने दो सफाई कर्मियों को निलंबित किया है। ब्लॉक मुरसान के गांव कपूरा में तैनात रहीसपाल व ब्लॉक सादाबाद के गांव नगला कली में तैनात कुलदीप लंबे समय से गांव में सफाई कार्य के लिए नहीं पहुंच रहे थे।
उक्त सफाई कर्मियों की एडीओ पंचायत के माध्यम से रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ ने निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं जिले के चार सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने निलंबन के बाद स्पष्टीकरण न दिए जाने के बाद मूल वेतन पर बहाली की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सफाईकर्मी प्रदीप कुमार को ब्लॉक हसायन के चांदनपुरा, बाबू खां को बसई बावस, जयपाल सिंह को बाढ़ अब्दुल हईपुर, राजकुमार को नौथा ईशेपुर ब्लॉक सिकंदराराऊ में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सफाई कर्मियों को जांच अधिकारियों के माध्यम से आरोप पत्र दिए गए थे, लेकिन इन सफाई कर्मियों द्वारा लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोप पत्रों को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था। इस आधार पर इन सभी सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें