फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो किलोग्राम गांजा और 18 पौवा शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद कोतवाली पुलिस ने 18 पौवा शराब और दो किलोग्राम गांजे के साथ दो लोगों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी देते हुए कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि वह अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान केतहत उपनिरीक्षक अरूण कुमार के साथ चौकी गोविंदपुर क्षेत्र में गश्त पर थे तो इसी दौरान जब वह आगरा हाथरस रोड जारऊ बंबा पुलिया पर पहुंचे तो एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर गीगला की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जो हम पुलिस वालों को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस गीगला की तरफ चलने लगा, जिसे टोका तो वह नहीं रूका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोगों ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इसने अपना नाम सत्यप्रकाश पुत्र फतेह सिंह निवासी नगला हरिकेश बताया। इसके पास से थैले में 18 पौवा शराब के बरामद हुूए। कोतवाली पर इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। इधर, कोतवाल डीके सिसौदिया और उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने गश्त के दौरान मई खंदौली रोड बघैना से एक बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम वीरू उर्फ वीरपाल पुत्र चोब सिंह निवासी नगला दुर्जिया सादाबाद बताया। इसके पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके तहत कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें