फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तमंचा, बाइक व चोरी की केबल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : तमंचा एवं बाइक के साथ पुलिस की गिरफ्त में दो बदमाश। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को तमंचा, बाइक और नलकूपों से चोरी की गई केबल के बंडल के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी कोतवाली योगेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह ही मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक पर दो बदमाश नलकूपों से चोरी की गई बिजली की केबल का बंडल रखकर उसे बेचने के लिए जा रहे हैं। इसकी सूचना चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक (एसआई) शेषपाल को देते मौजूद आरक्षियों को भी बदमाशों का हुलिया बता दिया गया। जब बदमाशों की बाइक को रोकने की कोशिश की तो वह बचकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनको दौड़कर पकड़ लिया।
जामा तलाशी में उनके पास से एक तमंचा 315 बोर एवं कारतूस के साथ नलकूपों चोरी की बिजली की केबल का बंडल बरामद किया गया। उन्होंने खोंडा व अन्य गांवों में सबमर्सिबल की केबल चोरी की वारदातों का इकबाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सचिन उर्फ नकली पुत्र लक्ष्मण सिंह एवं अरुण पुत्र पप्पू सिंह जाटव निवासीगण मढ़ापिथू बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई शेषपाल सिंह, आरक्षी रवि कुमार, आरक्षी विकास सिंह एवं सुमित कुमार शामिल थे। गिरफ्तार किए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें