फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सस्ते सोने का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
हाथरस : ठगों द्वारा दी गई पीली धातु। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर ठगी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। कस्बे के एक मेडिकल स्टोर संचालक से पीली धातु थमाकर छह लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक ने तीन शातिर लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुरसान रोड पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 21 अक्तूबर को करीब साढ़े छह बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान रामलाल नाम का एक व्यक्ति एक महिला व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके पास आया। शातिरों ने मेडिकल स्टोर संचालक को बताया कि उन्हें कुछ सोना मिला है, जिसे वह बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूने के तौर पर शातिर व्यक्तियों ने जो सोना मेडिकल स्टोर संचालक को दिया, वह जौहरी ने जांच में खरा बताया। सोने की परख होने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने इन तीनों से सोना 6,00,000 रुपये देकर खरीद लिया। बाद में उस पीली धातु की जांच कराई गई तो वह पीतल निकली। यह जानकर मेडिकल स्टोर संचालक के होश उड़ गए। पुलिस को शिकायत देकर दिनेश कुमार ने रामलाल सहित तीनों लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें