फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छत्तरपुर में ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छत्तरपुर में ग्राम पंचायत की कुछ जमीन खाली पड़ी है। इसे लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्षों में रविवार की सुबह मारपीट हो गई थी। यह भी बताया गया है कि यहां पर एक पक्ष ने गोली चला दी थी, जिससे एक विकास पुत्र यतेंद्र कुमार घायल हो गया था। उसका उपचार अलीगढ़ में चल रहा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के पिता यतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मनवीर सिंह, विवेक कुमार व प्रशांत कुमार पुत्रगण लाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिनमें से पुलिस ने मनवीर सिंह व विवेक कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें