फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी की तीन बाइकों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर और बरामद बाइक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं।
थाना हाथरस गेट पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान लहरा रोड चौराहे के पास से वाहन चोरी के आरोपी अमित कुमार उर्फ टोंटा पुत्र पप्पू सिंह निवासी नगला तुंदला थाना हाथरस गेट और धर्मेंद्र सोलंकी पुत्र गीतम सिंह निवासी नगौड़ा थाना राया मथुरा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा, एसआई अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार व महताब हसन, एचसी विजय नागर, ओमवीर सिंह, आशीष राजौरिया, वीकेश कुमार के नाम शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल, बैंक व भीड़ वाले इलाके से करते थे बाइकों की चोरी
हाथरस। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह संयुक्त रुप से व अकेले भी जनपद हाथरस व आसपास के जनपदों के अस्पताल, बैंक व भीड़ वाले स्थान व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से बाइकों की चोरी करते हैं। इसके बाद बाइकों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। इससे मिलने वाले रुपयों को आपस में बांटकर अपनी सुख सुविधाओं पर खर्च करते हैं। नौ दिसंबर को 11 दिसंबर को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी व जनसेवा केंद्र से दो बाइकों की चोरी की थी। एक बाइक मथुरा से चोरी की गई थी, जो बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें