फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 18 लाख रुपये कीमत के 90 एसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चोरी किए गए स्पलिट एयर कंडीशनर (एसी) को दूसरे जगह ले जाने की फिराक में खड़े दो शातिर बदमाशों को जंक्शन पुलिस ने दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 18 लाख रुपये कीमत के 90 एसी भी बरामद किए हैं। दोनों शातिर बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें से एक शातिर बदमाश इसी कंपनी में चालक का काम करता था। उसने अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर यह एसी चोरी कर लिए।
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस व कोतवाली सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाश अंकुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी कैलोरा थाना हाथरस जंक्शन और योगेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी टिमरली मुरसान को कैलोरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इन शातिर बदमाशों के कब्जे से 90 नग (45 कंपलीट स्पलिट एसी) पैनासोनिक कंपनी के करीब 18 लाख रुपये कीमत की बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ एसी को सस्ते दामों में बेच दिया आरोपियों ने
हाथरस। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक आरोपी योगेश पैनासोनिक कंपनी में चालक का काम करता है। उसने अपने साथी अंकुल कुमार के साथ मिलकर गाड़ी से एसी गायब करने की योजना बनाई। 25 जनवरी 2022 को अभियुक्त योगेश ने अंकुल कुमार को बताया कि वह पैनासोनिक कंपनी का कंटेनर लेकर झज्जर (हरियाणा) से चेन्नई जा रहा है। योजना के अनुसार रास्ते में घुनई घाटी लखनादौन-नागपुर हाईवे (मध्यप्रदेश) पर योगेश ने अंकुल को बुला लिया। वहां किराये के वाहन की व्यवस्था कर कंटेनर से स्पलिट एसी के इंडोर और आउटडोर पार्ट कुल 103 नग निकालकर अंकुल को दे दिए। इसमें से अंकुल ने कुछ एसी को सस्ते दामों में बेच दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने पैनासोनिक कंपनी से संपर्क भी किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रितेश कुमार, एसआई सत्यभान सिंह, एसआई जय प्रकाश, जगदीश सिंह, सोनवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, राधेश्याम, अभिमन्यु शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें