फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

सार

इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को राकेश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गांव भूपालगढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां मुन्नी देवी व सुशील पुत्र ओमप्रकाश के मध्य जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। उसी भूमि पर सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे सुशील कब्जा लेने की नीयत से अपने साथ सनी पुत्र प्रमोद, सौरभ पुत्र सुशील, प्रमोद कुमार पुत्र छत्रपाल, विनीत पुत्र सुरेश निवासीगण गांव भूपालगढ़ी के साथ हाथों में तमंचे लेकर आए और इस भूमि पर मिट्टी डलवाने लगे। तभी पीड़ित और उसकी पत्नी उमा देवी, भाई विजय कुमार उसकी पत्नी डौली देवी एवं दोनों बेटियां खुशबू व वंदना वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
हाथरस : महिला की हत्या में गिरफ्तार दो आरोपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी में सोमवार की सुबह गोली मारकर हुई महिला डौली की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को राकेश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गांव भूपालगढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां मुन्नी देवी व सुशील पुत्र ओमप्रकाश के मध्य जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। उसी भूमि पर सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे सुशील कब्जा लेने की नीयत से अपने साथ सनी पुत्र प्रमोद, सौरभ पुत्र सुशील, प्रमोद कुमार पुत्र छत्रपाल, विनीत पुत्र सुरेश निवासीगण गांव भूपालगढ़ी के साथ हाथों में तमंचे लेकर आए और इस भूमि पर मिट्टी डलवाने लगे।
विज्ञापन

तभी पीड़ित और उसकी पत्नी उमा देवी, भाई विजय कुमार उसकी पत्नी डौली देवी एवं दोनों बेटियां खुशबू व वंदना वहां पहुंच गए। डौली देवी ने कहा कि लेखपाल को आने के बाद कार्य शुरू करना। इस बात से कुपित होकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
सनी पुत्र प्रमोद कुमार के हाथ से चली गोली डौली देवी के पेट में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घायल डौली को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ लाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सनी उर्फ दिवाकर पुत्र प्रमोद व सुशील कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण गांव भोपालगढ़ी को हत्या में प्रयुक्त देसी पौनियां, एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा समेत मंगलवार को गांव डंडेसरी रजवाहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।ं दोनो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें