न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसआगरा रोड पर मंगलवार को हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।मंगलवार को वह बाइक पर सवार होकर आगरा से घर जा रहा था।वहां चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा रोड पर मंगलवार को हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार आगरा से अपने घर वापस लौट रहा रहा था। तभी रास्ते में उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
18 वर्षीय अमन पुत्र जमालुद्दीन निवासी गिजरौली अभी पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह बाइक पर सवार होकर आगरा से घर जा रहा था। रास्ते में गांव गीगला सिंगल कोल्ड स्टोर के निकट बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल को खंदौली के सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दुर्घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी आगरा पहुंच गए। संवाद