न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कुरसंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को धूमधाम से वार्षिक महोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य गायन एवं नाटक की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि कुलपति राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, प्रोफेसर चंद्रशेखर और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रह्लाद सिंह, डॉ. उषा पाठक, प्रचार्य प्रो. श्रीनिवासी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. राधा भारद्वाज ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इसके बाद छात्रों ने नाटक के माध्यम से सभी को वोट देने और योग्य नेता को चुनने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णा कुमारी द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना, कीडा परिषद, रोवर रेंजर्स के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) छात्र-छात्राओ को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। कुलपति ने छात्र-छात्राओं को अपनी संपूर्ण ऊर्जा के साथ अनवरत सीखते रहने की प्रेरणा दी। डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. गाविंद चावला ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज सिसोदिया प्रधान बघना, बूलगढ़ी एवं डॉ. मृदुला गौतम, शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार तोमर, रिंकी अग्रवाल, डॉ. सर्वेशमणि त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. रेखा सुमन, डॉ. भारद्वाज, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. दीपक देव, अनूप सिंह, अजय कुमार, अमित सिंह, ओम सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद