फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: देश के सामने आना चाहिए सच: सुबूही खान

विज्ञापन
हाथरस: पत्रकारों से वार्ता करतीं सुप्रीम कोर्ट की वकील सुबुही खान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबूही खान बिटिया के गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ आरोपियों के परिवार वालों से मुलाकात की। बिटिया के गांव आने के मकसद के सवाल पर बताया कि देश का जिम्मेदार नागरिक और समाजसेविका होनेे के नाते उनका फर्ज है कि देश के सामने सच आना चाहिए।
हमारे देश में लोकतंत्र है, जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों हैं। सत्ता व विपक्ष की अपनी भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि उनके मन में एक सवाल जरूर खड़ा होता है कि ऐसा क्यों रहा होगा। देश के अंदर बहुत सारी ताकतें एक साथ टूट पड़ती हैं, जिससे एक ऐसा सवाल खड़ा होता है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि भारत के खिलाफ काई साजिश कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर देश के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है तो ये जानने का हमारा पूरा अधिकार है। पीएफआई के लोग गिरफ्तार किए जा रहे हैं और हाथरस कांड की वेबसाइट बन रही है। उनको फंडिंग कहां से हो रही है, कौन इन चीजों को इतना ज्यादा आमतौर पर फैला रहा है, एक भारत का नागरिक होने के नाते इन बातों जानें और इसमें जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें