फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में भिड़े ट्रक और रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने के टक्कर में रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में रोडवेज बस का चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया।
आगरा डिपो की रोडवेज बस को लेकर चालक पंकजकांत निवासी सिकंदरा आगरा मुरादाबाद के लिए चले। अलीगढ़ रोड पर गांव बरसै से पहले एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रक से रोडवेज बस टकरा गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस और ट्रक की भिड़ंत में बस चालक पंकजकांत बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे में घायल बस चालक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें