फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दूसरे युवक का भी गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांवड़ लेने जाते समय बुधवार को कासगंज के निकट हुए हादसे में मृत दूसरे युवक का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में किया गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चारों युवक एक ही परिवार के थे। एक युवक का शव बुधवार की रात को ही घर पहुंच गया था। लिहाजा इसका अंतिम संस्कार रात को ही कर दिया गया। दो युवकों की मौत से परिवार में पूरे दिन कोहराम मचा रहा।
गौरतलब है कि बुधवार को कस्बा निवासी चार युवक दो अलग-अलग बाइकों से कांवड़ लेने जा रहे थे। कासगंज से आगे इनकी बाइक को मेटाडोर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मुकेश पुत्र मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सतीश पुत्र रामस्वरूप ने इलाज के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। दो घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में मृत मुकेश का शव बुधवार को ही पोस्टमार्टम के बाद कस्बा पुरदिलनगर पहुंच गया था। उसका रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। अलीगढ़ में मृत सतीश का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद कस्बे में आया तो वहां चीख-पुकार मच गई। घर पर काफी भीड़ जमा थी। गमगीन माहौल में भारी भीड़ की मौजूदगी में सतीश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हर कोई बाकी दोनों घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें