हाथरस : डिवाइडर से टकराकर पलटा रोड़ी से भरा ट्रक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोड़ी से भरा ट्रक सोमवार की रात को डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह क्रेन से ट्रक को रोड से हटाया गया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका।
तालाब चौराहे पर बने डिवाइडर पर आए-दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार की देर रात को मथुरा रोड पर तालाब चौराहे के निकट रोड़ी से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। ट्रक पलटने से यातायात बाधित हो गया।
मंगलवार की सुबह क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। सड़क पर फैली रोड़ी को भी दूसरे ट्रक में भरकर कर रोड से हटाया गया। संवाद