फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रक की चपेट से गांव रामगढ़ के ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक रघुराज सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से गांव रामगढ़ के ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन

मथुरा के राया में हुआ हादसा, गांव रामगढ़ का है रहने वाला मृतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी ट्रैक्टर चालक युवक की राया में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद उनके परिजन राया थाने पहुंचे। युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
मुरसान के गांव रामगढ़ निवासी रघुराज पुत्र सरदार ट्रैक्टर-ट्रॉली में करब की कूटी लोडकर मथुरा की ओर जा रहे थे। राया के निकट एक कोल्ड स्टोर के पास रघुराज किसी काम से ट्रैक्टर से नीचे उतरे। इस बीच मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनको रौंद दिया। घटना स्थल पर ही रघुराज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद राया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा। इसकी सूचना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। कुछ लोग उसी वक्त राया के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आया और फिर उसका अंतिम संस्कार किया गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ के थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें