फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस रोड पर बृहस्पतिवार की रात को एक ट्रैक्टर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। इससे ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की एबुलेंस के जरिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस घटना में आगरा में उपचार के दौरान ट्रैक्टर चालक दीपू पुत्र जवाहर सिंह निवासी गांव खेरिया आशा बिसाना की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के दौरान घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई थी। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि हालांकि घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें