फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रक और टैंकर की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल युवक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
ट्रक और टैंकर की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

आगरा रोड पर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवल गढ़ी व अनी गढ़ी के बीच हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा रोड पर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के अनी गढ़ी व केवल गढ़ी के बीच ट्रक व कैंटर में भिड़ंत हो गई जिसमें कैंटर चालक की मौत हो गई, वही उसका साथी घायल हो गया। ट्रक व कैंटर की चपेट में आने से एक ऑटो चालक भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
जनपद एटा के थाना जलेसर के किसर्रा अमृतपुर निवासी पोप सिंह पुत्र राम स्वरूप दूध का टैंकर लेकर आगरा की ओर जा रहे थे। वहीं ट्रक लेकर देवेंद्र पुत्र मलखान सिंह निवासी नगला रमजू मढ़ाका सहपऊ अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। थाना चंदपा से थोड़ा आगे निकलते ही केवल गढ़ी के निकट कैंटर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। दोनों वाहनों की भीषण भिड़ंत के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। कैंटर में फंसे घायल देवेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक पोप सिंह को काफी मशक्कत व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर हुए हादसे की चपेट में आने से ऑटो चालक बबलू पुत्र राजा निवासी नगला छितर सिकंदराराऊ भी घायल हो गया। बबलू को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं देवेंद्र को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें