न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेटी की मौत से परेशान पिता ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे उपचार दिया गया।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कटेला निवासी लेखराज सिंह पुत्र बाबू लाल की बेटी नेहा की दस दिन पहले मौत हुई है। इस बात से लेखपाल काफी परेशान है। सदमे में आए लेखपाल ने घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन घबरा गए और आनन-फानन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।