हाथरस: गांव हतीसा भगवंतपुर से सीएए व एनआरसी के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालते लोग।
- फोटो : HATHRAS
सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ग्राम पंचायत हतीसा भगवंतपुर में सीएए और एनआरसी के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मीतई मंडल के भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गहलोत ने कहा कि इस यात्रा के जरिए लोगों को शांति का संदेश दिया गया है।
विपक्षी पार्टियां हमारे समाज के कुछ भाइयों को गुमराह कर आपस मे लड़ाकर राजनैतिक रोटियां सेकना चाहती हैं । तिरंगा यात्रा में मदन, रवेंद्र रावत, मतेंद्र्र सिंह गहलोत, श्याम सुंदर राना, लोकेंद्र राना, बच्चू राना, उमेश शर्मा, पदम शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत, डॉ. संदीप गहलोत, पप्पू ठाकुर, अमर सिंह राठौर, कलुआ शर्मा, हरेंद्र राना आदि लोग मौजूद थे।