फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिजली की लाइन पर टूटकर गिरा पेड़, कई इलाकों में रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव नगला चौबे के निकट बृहस्पतिवार को 33 केवीए की लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इस कारण शहर के वाटर वर्क्स व कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में आधी रात से सुबह तक कई इलाकों में बिजली ठप रही। लोग चैन से सो भी नहीं सके। सुबह करीब चार बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की महसूस की।
बृहस्पतिवार की रात को शहर के नयाबांस रोड पर नगला चौबे के निकट 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण शहर के वाटरवर्क्स व कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन से जुड़े गणेशगंज, ढकपुरा, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी और नयाबांस आदि इलाकों में करीब चार घंटे बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी शोपीस बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में लोग चैन से सो भी नहीं सके। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात को नगला चौबे के निकट 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिर गया था। इस कारण कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें