फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
हाथरस : जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए बागला इंटर कॉलेज में कार्मिकों को प्रशिक्षण देते अधि? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चार अगस्त को होने वाले पंचायत उपचुनाव लेकर बुधवार को बागला कॉलेज में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई। मतदान की अवधि के साथ-साथ सीलिंग प्रक्रिया आदि के बारे में भी बताया गया।
मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रथम चरण में जिले के मतदान कार्मिकों को बागला इंटर कॉलेज में मास्टर ट्रेनरों के जरिये प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर पीडी राजेश कुरील, डीआईओएस व डायट प्राचार्य ने 186 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग से जारी निर्देशों के संबंध में कार्मिकों को जानकारी दी गई। पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतपेटिकाओं की सीलिंग आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे चार कार्मिकों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। पीडी ने बताया कि आज भी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें