न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीपीएस छौंकर निजी आईटीआई, कैलोरा, हाथरस जंक्शन में टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को 1073 टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, एसडीएम सदर हाथरस विपिन कुमार शिवहरे, तहसीलदार सदर आशुतोष सिंह थे।
चंद्रपाल सिंह छौंकर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए सभी सम्मानित मंचासीन का आभार व्यक्त किया। टैबलेट पाकर सभी प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे खिल उठे। मौके पर रामवीर सिंह, प्रमोद मदनावत, प्रमोद सेंगर, राजपाल सिंह, डॉ. आरसी गोला, नोडल राजेश्वर सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकंदराराऊ आदि थे। संवाद