फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भाई दूज पर 11 व 12 नवंबर को यातायात रहेगा डायवर्ट, बड़े वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Tue, 10 Nov 2026 02:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस पुलिस ने वाहन चालकों, ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों से यातायात डायवर्जन का पालन करने को कहा है। उनसे प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाने की अपील की गई है। आमजन से त्योहारों के दौरान बाजारों में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश न करने का अनुरोध है।
विज्ञापन
ट्रैफिक प्लान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई दूज पर्व के अवसर पर जनपद हाथरस में यातायात व्यवस्था बदली गई है। 11 नवंबर  से 12 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


पुलिस ने सुचारु यातायात और अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए यह कदम उठाया है। चामड गेट चौराहा से बड़े और मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा, नगला भुस तिराहा थाना चंदपा होते हुए हतीसा बाईपास से गुजरेंगे। आगरा से मध्यम/बड़े वाहन नगला भुस तिराहा थाना चंदपा से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते मथुरा, अलीगढ़, कासगंज जाएंगे। 

अलीगढ़ से वाहन रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास लेकर हतीसा पुल के माध्यम से मथुरा और आगरा की ओर बढ़ेंगे। सिकंद्राराऊ से मध्यम/बड़े वाहन मेंडू बाईपास कोतवाली हाथरस जंक्शन से मथुरा बरेली बाईपास लेंगे। वे रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट होते हुए अलीगढ़, मथुरा, आगरा की ओर जाएंगे। मथुरा से मध्यम/बड़े वाहन हतीसा पुल के ऊपर बाईपास से होते हुए आगरा, अलीगढ़, सिकंद्राराऊ की ओर निकलेंगे।
विज्ञापन


पुलिस की आमजन से अपील
हाथरस पुलिस ने वाहन चालकों, ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों से यातायात डायवर्जन का पालन करने को कहा है। उनसे प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाने की अपील की गई है। आमजन से त्योहारों के दौरान बाजारों में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश न करने का अनुरोध है। पुलिस प्रशासन ने भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए सहयोग मांगा है। आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस और फायरब्रिगेड को आवश्यकतानुसार रूट से जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें