न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव धाधऊ में चोरों ने दिनदहाड़े ट्रैक्टर का ट्रॉला चोरी कर लिया। शाम तक नहीं मिलने पर ट्रैक्टर मालिक ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर तलाश कर रही है।
ट्रैक्टर मालिक बनी सिंह ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर बारह बजे खाली ट्रॉला गांव के गुफा मंदिर के सामने रोड पर खड़ा करके ट्रैक्टर को लेकर घर खाना खाने गए थे। लगभग दो बजे वापस आए तो वहां ट्रॉला नहीं था।
उन्होंने बताया कि मुझे लगा कि गांव का ही कोई व्यक्ति आलू अथवा अन्य कोई सामान लेने ट्रॉला को लेकर गया होगा। जब शाम तक कोई भी ट्रॉला देने नहीं आया तो इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी और खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, ट्रॉला नहीं मिला। ट्रॉला नहीं मिलने पर उसने बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली मेें अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद