संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जॉयंट्स ग्रुप के विभिन्न संगठनों द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बुर्ज वाला कुआं स्थित रेस्तरां में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान श्रीराधाकृष्ण के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि जॉयंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एसपी चतुर्वेदी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि मुकेश अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा, सुधा चौधरी, डॉ. शिवराज, कृष्णअवतार गुप्ता, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव, मधुपमा वार्ष्णेय, गुंजन दीक्षित, सीमा वार्ष्णेय आदि मौजूद थीं।
अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली को साल के सर्वश्रेष्ठ ग्रुप के लिए पुरस्कृत किया गया। वर्षभर में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम के तौर पर जॉयंट्स रंगोली द्वारा आयोजित जॉयंट्स मेले को चुना गया और इसके लिए ग्रुप के पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अधिष्ठापन समारोह के लिए जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाईटेक को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षा के लिए सोनल अग्रवाल (रंगोली), प्रशासनिक अधिकारी के लिए ऋचा अग्रवाल (रंगोली), वित्त अधिकारी के लिए रूपाली अग्रवाल (रंगोली) को चुना गया।
पुरस्कार समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली द्वारा सर्वश्रेष्ठ अवार्ड अपने नाम किए गए। हाथरस गोल्ड के प्रशासनिक अधिकारी व शहर के प्रमुख रंग कारोबारी देवेंद्र अग्रवाल ने सभी को होली के लिए रंग गुलाल के गिफ्ट पैक भेंट किए। कार्यक्रम का समापन पुनीत पोद्दार ने सभी को प्रतीक चिह्न भेंटकर किया। संचालन प्रेम पोद्दार व प्रियांशी पोद्दार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता अग्रवाल, राधा सिंघल, मदनमोहन, नरेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, नितिन, आयोग दीपक, बॉबी, मीनाक्षी शर्मा, स्नेह माहेश्वरी, पिंकी पोद्दार, राकेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, ऋचा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, एकता अग्रवाल, राकेश गौड़, मनोज अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, डीके बंसल, अमित वार्ष्णेय, आदर्श सक्सेना, संजय ठाकुर आदि मौजूद थे।