फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 135 लाभार्थियों को बांटीं टूल किट

विज्ञापन
हाथरस : लाभार्थियों को ट्रेड टूल किट व प्रमाणपत्र देते सदर विधायक व डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रेड टूल किट का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक सदर हरीशंकर माहौर, जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ आरबी भास्कर ने संयुक्त रूप से चयनित विभिन्न रोजगारों से संबंधित 135 प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को ट्रेड टूल किट का वितरण किया।
इस मौके पर दर्जी के 35, नाई के 25, बढ़ई के 25, राज मिस्त्री के 25, हलवाई के 25 और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण योजना में 15 लाभार्थियों को किट वितरित की। विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पिछड़े व गरीब वर्ग के व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण और टूल किट देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे ही पिछड़े और गरीब वर्ग के व्यक्तियों को और आगे बढ़ाया जाएगा। समारोह में दर्जी, नाई, राज मिस्त्री और बढ़ई आदि क्षेत्रों में काम करने वालों को एडवांस तकनीकी पर आधारित टूल किट का निशुल्क वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें