फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शादी की खरीदारी के बहाने ले गए दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की खरीदारी के लिए दिल्ली ले जाकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

युवती ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती को शादी की खरीदारी करने के बहाने दिल्ली ले जाकर कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि नफीसा पत्नी अनवर ने उसकी शादी के लिए एक रिश्ता सहावर कासगंज निवासी सौबी पुत्र रहीश अहमद का नाम बताया था।
बातचीत के बाद रिश्ता तय हो गया। शादी से पहले ससुराल वालों ने शादी के लिए बाजार से खरीदारी को कहा। उन पर भरोसा कर के वह शादी की खरीदारी के लिए दिल्ली चली गई। उसके साथ सौबी, शाहिद, रूकसार, तौसीब भी गए, लेकिन इन लोगों ने सामान की कोई खरीदारी नहीं की। वहां पर एक घर में सौबी और गुड्डू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि मुझे बेचने के लिए वे लोग कहीं ले जा रहे थे, जिसका शक होने पर मैंने शोर किया तो राहगीरों ने उनको इनके चंगुल से बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद समझौते को लेकर कई बार पंचायतें हुई। तय हुआ कि गलती के सुधार के लिए आरोपी एक माह में उससे निकाह करेगा। शादी होती इससे पूर्व ही एक दिन जब मैं काम से घर से बाहर जा रही। तभी सौबी तथा गुड्डू ने पकड़ लिया तथा पुन: दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के लिए कोतवाली गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। पुलिस ने रूकसार, नफीसा, शाहिद, सौबी, गुड्डू, तौसीब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें