फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोविड वन अस्पताल में शौचालय, पानी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल में स्वास्थ विभाग और प्रशासन ने कोविड अस्पताल तो खोल दिया। इसमें मरीजों की संख्या भी बढ़ा दी, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। एक मरीज ने तो ट्वीट कर डीएम से हॉस्पिटल में शौचालय और पानी की समस्या की शिकायत भी कर दी।
डीएम के आदेश पर स्वास्थ विभाग हरकत में आया। पता चला कि एक मरीज ने छत पर चढ़कर पानी की पाईप ही तोड़ डाली, जिससे हॉस्पिटल की छत पर तो पानी भरा ही, अस्पताल की पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई। इधर, हॉस्पिटल स्वामी विपिन वार्ष्णेय का कहना है कि मरीज पूरे परिसर में विचरण कर रहे हैं। यदि स्वास्थ विभाग व्यवस्था दुरुस्त नहीं करा पा रहा तो अस्पताल परिसर को खाली कर दे या अन्यत्र स्थानांतरित कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एक संक्रमित अजय पौरुष ने ट्वीट किया था कि सिकंदराराऊ के कोविड वन अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। उसने टायलेट से लेकर पानी तक की व्यवस्था खराब बताई। इधर, डीएम ने तत्काल स्वास्थ विभाग को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण किया तो पाया कि किसी संक्रमित ने छत पर चढ़कर पानी की मेन लाइन तोड़ दी, जिससे परिसर में पानी की आपूर्ति तो ठप हो ही गई। छत पर भी पानी भर गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक यादव ने बताया कि कुछ लोग वीआईपी ट्रीटमेंट चाहते हैं, जो कि संभव नहीं है। शासन के निर्देशानुसार सभी को खाने तक की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें