न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक किशोर दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर से सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। उसने इन आभूषणों को एक सुनार को बेच दिया। अब आरोपी की मां ने सुनार के खिलाफ कोतवाली सदर में तहरीर दी है।
कोतवाली सदर इलाके की शिव कॉलोनी निवासी विनोद कुमार शर्मा की पत्नी ममता शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ मिलकर घर से सोने के आभूषण निकाल ले गया। जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। अपनी शिकायत लेकर महिला कोतवाली पहुंची। महिला ने सुनार के खिलाफ कार्रवाई कर उससे आभूषण वापस दिलाने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद